Loading...
Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: घर में फटा सिलेंडर, एक घायल

Jalandhar News: घर में फटा सिलेंडर, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: धोगड़ी रोड पर हरगोबिंद नगर में घर में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात क्वार्टर में छोटा सिलेंडर फटने से कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे कपूर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसीपी ऋषभ भोला और थाना-8 के एसएचओ जगदीश लाल मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जोरदार धमाके के कारण दहशत पैदा हो गई, क्योंकि डर लग रहा है कि आए दिन किसी ने किसी जगह पर बम मिल रहे हैं और गोलियां चल रही हैं। जब बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि क्वार्टर में प्रवासी रोटी बनाने लगा था और एक दम से चिंगारी निकली और आग लग गई। लोगों ने कहा कि प्रवासी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अंदर एक और व्यक्ति मौजूद था। उसने भागकर अपनी जान बचाई।

घायल प्रवासी की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं लोगों ने कहा कि जिस सिलेंडर पर प्रवासी काम कर रहा था। वह अवैध है और घरेलू काम के इस्तेमाल किया जा रहा है। पहले भी कई हादसे धोगड़ी रोड पर छोटे सिलेंडर के कारण हो चुके हैं। उसके बावजूद भी इन सिलेंडरों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि इलाके में जितने भी अवैध रुप से सिलेंडर भरते हैं उन पर कार्रवाई की जाए और छोटे सिलेंडर को बंद करवाया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page