जालंधर (ens): पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने चार्ज संभालने के एक महीने के बाद कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। जिसमे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार को थाना 8 के प्रभारी , भार्गव कैंप के थाना प्रभारी संजीव कुमार को थाना सदर, इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को पुलिस लाइन से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का चार्ज सौंपा है।

वही इंस्पेक्टर गुलशन कुमार को सर्कल इंस्पेक्टर जोनल 2 से सिक्यॉरिटी ब्रांच सीपी ऑफिस और एसई संदीप कुमार को सीपी ब्रांच से इंचार्ज OSI ब्रांच और CWP में लगाया गया है। बताया जा रहा है कि शेष थानों के प्रभारियों के भी तबादले जल्द किये जायेगे।