जालंधर, ENS: महानगर में आज कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी के चलते आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा बर्ल्टन पार्क के पास इलाके में यह कार्रवाई की गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आज शहर में 32 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान 300 के करीब पुलिस कर्मियों द्वारा संदिग्ध इलाकों में कार्रवाई की जा रही है। सीपी ने बताया कि आज की गई कार्रवाई में अब तक 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी छापेमारी जारी है। सीपी ने कहा कि संदिग्ध इलाकों सहित लोगों द्वारा अन्य इलाकों में मिल रही शिकायतों के आधार पर आज कार्रवाई की गई। 11 लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बर्ल्टन पार्क के पास तंग इलाका होने के कारण आज वह खुद इस जगह पर कार्रवाई करने पहुंची है। सीपी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई लगातार की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा संदिग्ध इलाकों के अलावा अन्य स्थानों पर युवाओं द्वारा नशा करने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर संदिग्ध इलाकों सहित कुछ अन्य इमारतों के पास युवाओं के नशा करने की सूचना मिलने पर उस जगह पर भी कार्रवाई की गई है।