Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार का हुआ कत्ल

Jalandhar News: कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार का हुआ कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम में चुनाव के बीच देहात में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली के भांजे का बदमाशों ने कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सन्नी निवासी ब्यास गांव के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में मृतक के 2 साथी भी घायल हुए है। मामले की जानकारी सुखविंदर कोटली ने ऑडियो के जरिए दी है। जिसमें विधायक ने कहा कि देर रात 3 बजे 7 से 8 बदमाशों ने भांजे का कत्ल कर दिया। विधायक ने कहा कि देर रात मामूली झगड़े के बाद ब्यास गांव के रहने वाले भांजे का बदमाशों द्वारा कत्ल कर दिया गया।

वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विधायक ने कहा कि आदमपुर सहित पंजाब में कानून की व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सरेआम बदमाशों द्वारा भांजे का कत्ल कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस विधायक ने एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख से आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है और उसके परिवार को इंसाफ दिलाया जा सके।

बता दें कि आज नगर निगम चुनावों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और कारजकारी प्रधान शैरी कलसी जालंधर में चुनाव प्रचार करने के लिए आ रहे है, लेकिन उनके दौरे से पहले कांग्रेस विधायक के भांजे का कत्ल होने पर कांग्रेसियों में रोष पाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -