Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: किन्नरों में हुई झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और हथियार, देखें...

Jalandhar News: किन्नरों में हुई झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर और हथियार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के कोट सदीक घास मंडी में किन्नरों के 2 गुटों में झड़प हो गई। आरोपी मनी गिल के साथियों और पीड़ित मोनिका महंत के बीच झगड़ा हुआ। पीड़ित पक्ष का डेरा राजनगर में है। दोनों बधाई मांगने को लेकर इलाके पर अपना-अपना हक जता रहे थे। इसी बात को लेकर मनी गुट के समर्थकों ने दूसरे गुट के मंहत पर ताबड़तोड़ हमला किया। आरोप है कि हमले में मनी गिल और उसके साथियों ने महंत मोनिका और उसके परिवार को जान से मारने की कोशिश की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावारों ने महंत पर पहले ईंटें मारीं और जख्मी कर दिया। इसके बाद तलवार से हमला किया।

फिर डंडे से पीट-पीटकर महंत के पैर तोड़ दिए और सिर भी फोड़ दिया। घटना एक सप्ताह पुरानी है। घटना को लेकर पीड़ित महंत गुट ने पुलिस को शिकायत दे दी है। महंतों का आरोप है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिवार ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे मजबूरन सड़क जाम करेंगे और आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस ने भले ही मामला दर्ज कर लिया हो, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बावजूद किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष ने साफ कहा कि अगर प्रशासन ने अब भी कार्रवाई नहीं की तो वे खुद सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी ने कहा हमलावरों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द उनको पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अरोपी अपने घरों से फरार है। उनकी तलाश जारी है। उनको पकड़ने के लिए 2 टीमें बना दी गई है। उधर, आरोपी मनी का कहना है कि उसके पिता का इलाका है, इसलिए इस इलाके में वह बधाई मांगेगा। इन लोगों का कोई अधिकार नहीं है। वहीं पीड़ित पक्ष का कहना है कि मनी गिल का पिता सोनिया महंत था। उसकी मौत के बाद यह इलाका हमारे गुरु का हो गया और यह कोई महंत नहीं है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -