Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar News: बुआ से मिलने आ रहे ASI की सड़क हादसे में...

Jalandhar News: बुआ से मिलने आ रहे ASI की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गोराया के पास हाईवे पर एक ज्ञात वाहन की चपेट में आने से एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय बलवीर चंद पुत्र मदन लाल निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन तेज रफ्तार में था और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां बलवीर सिंह की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की तालाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

वहीं पुलिस को दिए गए बयानों में मृतक एएसआई बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना के कमिश्नरेट पुलिस में बतौर एएसआई अपनी सेवाएं निभा रहे थे। रोजाना की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। देर रात वह काम खत्म करके जालंधर में अपनी बुआ से मिलने के लिए बाइक पर निकले थे। जब एएसआई बलवीर अपने बाइक पर सवार होकर गोराया के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो पलाजा होटल के आगे पुल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें साइड मार दी।

जिससे वह अपने बाइक सहित अनियंत्रित हो गए और रोड पर गिर गए। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाना पड़ा। जहां बलवीर सिंह की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना गोराया में तैनात एएसआई सुरिंदर पाल ने मामले की जांच शुरू की और सचिन के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -