जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि हथियारों से लैस होकर कुछ नौजवान अल सुबह दिखाई दिए। बस्ती दानिशमंदा में घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक हथियार लेकर घूमते हुए दिखाई दे रहे है। इस दौरान युवक गालियां निकाल रहे है। दरअसल, पूर्व सासंद रिंकू और शीतल अंगुराल के इलाके में ये युवक हथियारों से लैस होकर दिखाई दिए है। वहीं इस घटना को लेकर एडीसीपी हरविंदर सिंह का बयान सामने आया है। हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना अल सुबह 3.52 मिनट की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।
जिसमें कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे है। एडीसीपी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद उक्त मामले में जल्द मामले की जांच करके युवकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएंगी। एडीसीपी ने माना कि भार्गव कैंप में हुए कत्ल मामले में इन युवकों को कोई लेना-देना नहीं है। यह दोनों अलग-अलग मामले है। बता दें कि उक्त सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हथियार बंद युवक गालियां निकालते हुए कह रहे है कि बदमाशों को पैसे देने बंद कर दें, नहीं तो उनका अंजाम बुरा होगा। सूत्रों के अनुसार दोनों गैंगों में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ा है। जिसके बाद एक गैंग ने दूसरी गैंग को धमकी दी है।
दरअसल,देर रात ही भार्गव कैंप में दो पक्षों में खूनी झड़प में वरुण नामक नौजवान की मौत हो गई है। जबकि इस मामल में विशाल और लोकेश गंभीर रूप से घायल है। वहीं कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 5 घंटे में सुलझा लिया है। एडीसीपी ने कहा कि देर रात 11.30 बजे पुलिस को मर्डर की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि उक्त मृतक को रूबी अस्पताल में ले जाया जा चुका था। जिसके बाद उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पिता के बयानों पर पर्चा दर्ज किया गया। जिसके बाद एसीपी और थाना प्रभारी ने मिलकर देर रात 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहाकि दोनों व्यक्ति दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े थे। जिसके बाद गली से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त आरोपियों ने युवक की छाती पर हमला किया। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर पहले भी मामले दर्ज है। आरोपियों की पहचान द्रुव कुमार और सुनील कुमार उर्फ भिंडी निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। एडीसीपी ने कहा कि तीसरा व्यक्ति सोनू पंडित का नाम सामने आया है, जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से दातर, खंडा बरामद किए गए है।