जालंधरः पंजाब में आई बाढ़ को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने सरकार और लोगों से मदद की अपील की है। एक्टर सोनू सूद ने कहा कि पंजाब में बाढ़ के कारण अभी तक करीब 1400 से ज्यादा गांव प्रभावित हो चुके हैं। करीब साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए और 4 लाख एकड़ किसानी जमीन बर्बाद हो गई। किसानों के हजारों पशु लापता हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा समाज इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं, तो मदद कौन करेगा। मगर पंजाबी होने के नाते पंजाबी खुद ही खुद की मदद कर रहे हैं। पंजाबी भाई एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। हम रोज हर उस गांव में जा रहे हैं, जहां पर लोग प्रभावित हैं। फिर भी हमारी कोशिश है कि हमारी पहुंच हर घर तक रहे।
सूद ने कहा कि मुझे दो माह लगे या फिर 6 माह लगें, हमारी टीमें हर घर तक पहुंचेंगी। जैसे ही पानी का लेवल नीचे जाएगा, असली खर्च तब पता चलेगा। उन्होंने सरकार से किसानों का कर्ज माफ करने की अपील की है। कहा कि क्योंकि मैं खुद एक पंजाबी के नाते उनका दर्ज समझ सकता है। कई बार टेबल कुर्सी खरीदने में सालों लग जाते हैं, मगर इस बार तो उन्हें बाढ़ की मार झेलनी पढ़ी है।