जालंधरः गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहित अरोड़ा वासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान भगत सिंह कालोनी जालंधर के पास मौजूद थे।
एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर घबरा गया और वहां से भागने लगा। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने अपनी पेंट की जेब से एक लिफाफा फेंका। साथियों की मदद से जब उक्त व्यक्ति को काबू कर लिफाफे की जांच की तो उसमें से 20 ग्राम हेरोेइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित अरोड़ा बताया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी सूफी गायिका की छोटी बहन का पति है।