जालंधर, ENS: कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में गाड़ी के खाई में गिरने से जालंधर के बाबा बुड्ढा जी नगर 2 लोगों की मौत हो हुई थी। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय परमिंदर और 19 वर्षीय निधी निवासी रामामंडी के रूप में हुई है। परिवार के दो लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने से इलाके में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों ने कहां कि बहुत अच्छा परिवार था लेकिन उन्हें नहीं पता था। परिवार के साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। आस पास के लोगों ने कहां कि परमिंदर सिंह प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे और उनकी पत्नी घर में ब्यूटी पार्लर का काम करते थे।
उनकी बेटी पढ़ाई के साथ मां के काम ब्यूटी पार्लर में हाथ बंटाती थी। बता दें कि एक दिन पहले परमिंदर अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने के लिए कार में गए थे और कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के सरसाड़ी में गाड़ी उनकी खाई में गिर गई। गाड़ी खाई में गिरने के कारण दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गौर हो कि घटना के बाद रेस्क्यू की बेहद की मार्मिक वीडियो सामने आई है। कार काफी दूरी से नीचे पार्वती नदी के किनारे पर जा पहुंची थी और इसमें सवार लोग बुरी तरह से अंदर फंस गए।
हादसे में कार में सवार 5 लोगों में 2 की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हैं। इसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। एक ही परिवार के ये लोग हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को रेस्क्यू किया। वीडियो में कुछ लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार के अंदर कुछ लोग फंसे हुए दिखे, जिसमें से 2 लोगों की सांसें चल रही थी और एक बच्चे को तुरंत लोगों ने मौके से रेस्क्यू किया। वहीं, अन्य को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि कार बुरी तरह से पिचक गई थी और खिड़की खुल नहीं रही थी। किसी तरह लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में तोड़फोड़ कर उन्हें बचाया।
