जालंधर, ENS: जंडियाला मंजकी में शव मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जंडियाला-जालंधर मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर गांव थाबलके के पास मोटरसाइकिल सवार का शव मिलने से इलाके के लोगों में दहशत का पाया जा रहा है। बाइक सवार का शव थाबलके जाने वाली सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर गिरा हुआ मिला। शव के पास ही कई का दस्ता टूटा हुआ पड़ा मिला था।
बेरहमी से व्यक्ति पर हमला करके उसे बेसुध छोड़कर हमलावार फरार हो गए। जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए एम्बुलेंस चालक नरिंदर सिंह ईएमटी बलराज सिंह ने बताया कि सुबह सवा 6 बजे के करीब उन्हें कॉल आई, जब उन्होंने घटनास्थल से घायल व्यक्ति को उठाया तो उसकी सांस चल रही थी।
इस दौरान नूरमहल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए जब उसे जालंधर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह हुरां ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।