पिता करता है Zomato में Delivery, बड़ा खिलाड़ी बनने का सपना
जालंधर, ENS: जिले के एक गांव मे रहने वाले 14 वर्षीय को अचानक लोग दूसरा ग्रेट खली कह कर बुलाने लगे। जिसकी कारण लड़के की 3 साल मे 4 फुट से 7 फुट बड़ी हाइट है। राघव का परिवार पीछले 20 साल से जालंधर मे रह रहा है। इससे पहले परिवार बिहार में रहता था।
राघव ने बताया कि वह नौवीं कक्षा का छात्र है। उसका जन्म जालंधर मे हुआ है। वह फुटबॉल और वॉलीबॉल गेम खेलने का शौक़ीन है। इस खेलो मे उसने कई ट्राफियां और इनाम भी जीते हैं। राघव की हाइट को देख लोग उसे रोक कर सेल्फी भी लेते हैं। इतना ही नहीं लोग उससे हाइट बढ़ने का कारण और टिप्स भी पूछते हैं। लेकिन राघव के परिवार में कोई भी ऐसा नहीं जिसकी हाइट इतनी लंबी हो।
राघव के घर के हालात ठीक नहीं है उसके पिता रामधारी बेटे को खेलों में आगे प्रोत्साहित करने के लिए जोमैटो में डिलीवरी का काम करते हैं। ताकि वह आगे बढ़ सके और कड़ी मेहनत कर पंजाब और देश का नाम रोशन कर सके।
