Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः केंद्र के पास पहुंचा नगर निगम Scam

जालंधरः केंद्र के पास पहुंचा नगर निगम Scam

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नगर निगम में स्मार्ट सिटी घोटाले के मामले में बड़ी खबर सामन आई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर दौरे पर कुछ दिन पहले आए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने इस मुद्दे को उठाया है। बताया जा रहा है कि केंद्रिय मंत्री अर्जुन ने मानवीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पूरी को पत्र लिख कर उक्त मामले की सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने लिखा,” जालंधर शहर की जनता को अच्छी सुविधाएं, स्वच्छ जल, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाईट, सीवरेज सिस्टम, सफाई एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 1 हजार करोड़ रुपए की राशि विकास कार्य के लिए पंजाब सरकार के माध्यम से नगम निगम जालंधर को दी गई थी।

जालंधर के कुछ अधिकारियों, ठेकेदारों एवं राजनीतिक दलों के नेताओं की मिलीभगत के कारण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्धारित कार्यों के उलट अपने मन-मर्जी से विभिन्न योजनाएं बनाकर अलग-अलग तरीके से केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई राशि का भ्रष्टाचार किया तथा स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसे को खर्च करने में महाघोटाला किया गया है तथा इस महाघोटाले में पंजाब सरकार की मिली भगत दिखाई दे रही है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -