Amritsarजालंधरः रद्द हो सकता है मास्टर सलीम के जागरण का प्रोग्राम, देखें...

जालंधरः रद्द हो सकता है मास्टर सलीम के जागरण का प्रोग्राम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: रुद्र संगठन द्वारा मास्टर सलीम के खिलाफ मोर्चा खोला गया है। आज संगठन द्वारा विशेष बैठक की गई। जिसमें संगठन के चेयरमैन दयाल वर्मा ने बताया कि न्यू रॉयल क्लब द्वारा जालंधर कैंट में भगवती जागरण आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पंजाबी गायक मास्टर सलीम होंगे। वहीं मास्टर सलीम के खिलाफ सनातन समाज में रोष पाया जा रहा है और शहरवासी चाहते हैं कि मास्टर सलीम संत समाज की उपस्थिति में लिखित माफी मांगें। इस संबंध में संगठन ने संवैधानिक ढंग से अपनी शिकायत डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर को दे दी है। इसके अलावा एक शिकायत मानयोग कोर्ट में भी दाखिल की गई।

जिस पर कोर्ट ने एसएचओ जालंधर कैंट को 21 तारीख को इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के आर्डर दिए हैं। मोहित शर्मा ने उन्होंने सलीम के खिलाफ शिकायत दी है कि सलीम एक विवादित कलाकार है। उसके खिलाफ कई शिकायतें पूरे पंजाब में अलग-अलग जिलों में दी जा रही हैं। ऐसे कार्यक्रम में सलीम के शामिल होने से स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है और ऐसे में इस कार्यक्रम पर रोक लगनी चाहिए। रुद्र सेना संगठन के प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि सलीम को खुद ही इस मामले में समझदारी दिखाते हुए अपना कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए और जब तक सनातनी समाज पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाता तब तक उन्हें जालंधर में कोई भी कार्यक्रम नहीं करना चाहिए। बैठक में दयाल वर्मा, मोहित शर्मा प्रधान दिनेश कुमार अजय कुमार लवकेश बेदी जगदीश शर्मा करण गंडोत्रा और अन्य साथी शामिल हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में,...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

हरियाणा में पंजाब की महिला से हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

फतेहाबादः रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।...

Trump ने टाला Iran हमला, होर्मुज जलमार्ग खोलने पर अमेरिका-ईरान में बनी सहमति

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के...

Peru में हादसाः नाज्का लाइन्स देखने जा रहे पर्यटकों का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत, देखें वीडियो

बोगोटाः यूरोपीय पर्यटकों को प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स ले जा रहा एक विमान पेरू के नाज्का शहर के बाहर खेत...

आज का राशिफल, 2 अगस्त 2026

नई दिल्लीः ग्रहों की स्थिति- मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में,...