जालंधर/वरुण लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच बीजेपी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए मोहिंदर भगत ने आज दिल्ली के सी.एम. अरविंदर केजरीवाल से मुलाकात की।
जानकारी के अनुसार इस दौरान उन्होंने भगत समाज के मुद्दों को लेकर चर्चा की। यही नहीं इस मौके पर जालंधर लोकसभा उप चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई है।
मोहिंदर भगत ने जालंधर उप चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि गत दिन मोहिंदर भगत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।