.
Amritsarजालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा...

जालंधरः आरटीआई के एक्टिविस को गैंगस्टर अनमोल लॉरेंस का आया धमकी भरा फोन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, (वरुण): पंजाब में लगातार गैंगस्टरों के वीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आ रहे है। जालंधर के रहने वाले आरटीआई के एक्टिविस सिमरनजीत को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का धमकी भरा फोन आया है। बैंस ने कहा कि जब वह चंडीगढ़ से जालंधर की ओर आ रहा था तो रास्ते में उसे धमकी भरा फोन आया, जिसमें सामने वाला कह रहा था वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बोल रहा है। इस दौरान अनमोल बिश्नोई ने कहा, ”जालंधर शहर में जो एक 66 फुटी रोड की बिल्डिंग है उसके बयाने की कॉपी फाड़ दो, दूसरा धनाल गांव में जो पुड्डा की शिकायत की है वह वापिल ले लो। इसके अलावा शहर में जो भी मसले हैं उनका उनसे कुछ भी लेना-देना नहीं है।” 

अनमोल बिश्नोई ने सिमरनजीत को दी धमकी

उधर, आरटीआई के एजेंट सिमरनजीत ने जवाब देते हुए कहा कि यह तो नहीं हो सकता। इस जवाब पर अनमोल बिश्नोई कहा कि अगर यह काम नहीं हो सकते तो वह तगड़ा रहे, अब उसे गोलियों की ही आवाज सुनेंगी। धमकी देते हुए उसने यह भी कहा कि वह उसके बारे पूरी जानकारी रखता है। इसके बाद जवाब देते हुए बैंस ने कहा, ”अगर गोली मारनी है तो पीठ में मत मारना, सामने से वार करना।”

एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी शिकायत

सिरमनजीत ने इस सारे मामले की जानकारी एसएसपी मोहाली व आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को दी। उन्होंने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के साथ फोन पर जो भी बातचीत हुई रिकार्डिंग उनके पास है। 

एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज 

एसएसपी, एसएचओ और आईजी भुल्लर ने सारी जानकारी हासिल कर रिकार्डिंग भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके पास अन्य आवाजों के भी सैंपल हैं, चैक करने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे। रिकार्डिंग भेजने के 15-20 मिनट बाद ही पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...