जालंधर,वरुण/हर्षः गाजी गुल्ला के पास ब्रिज नगर से 6 माह की बच्ची के किडनैप के मामले में की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक्टिवा सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आबादपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल भट्टी पुत्र परमजीत उर्फ पम्मी, इंदरजीत चंदन उर्फ बब्बू, और महिला उषा पत्नी प्रेमपाल के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक चर्चित बदमाश का भतीजा है। जबकि दूसरा गली नंबर 2 का रहने वाला है।
आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उषा रानी ने जुवनाइल रिश्तेदार लड़की के साथ मिलकर बच्ची को घर में छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आबादपुरा में छापेमारी करके उक्त 6 मह की बच्ची को आरोपी के घर से बरामद किया है।
आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि राजेश कुमार की पत्नी कोमल के कोई बच्चा नहीं हो रहा था। जिसके कारण वह घर में काफी झगड़ा करती थी। जिसके बाद सलाह करके दोषी उषा ने राहुल, बब्बू और अपनी जुवनाइल रिश्तेदार लड़की को छोटा बच्चा अगवा करके लाने के लिए कहा। इसके बाद सभी आरोपियों ने एक्टिवा पर सवार होकर बच्चे को गाजी गुल्लां के ब्रिज नगर से अगवा कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से गहनता से पूछताछ करके और खुलासे किए जा सके।
