जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के लद्देवाली स्थित गुरदेव एंकलेव से बड़ी ख़बर सामने आई है। गुरदेव एंकलेव के हाउस नंबर 2 में रहने वाले पूर्व डीएसपी एचएस गिल के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर उनके बेटे करणवीर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पिता अमृतसर में कोर्ट में सरकारी केस के लिए जाते रहते है। इस बार भी वह कोर्ट के लिए सरकारी केस को लेकर 16 जनवरी को गए हुए थे। लेकिन वहां से वापिस नहीं लौटे।
इस मामले को लेकर परिवार वालों ने अमृतसर पुलिस से संपर्क भी किया। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट केस से 1 बजे फ्री हो गए थे। लेकिन उसके बाद से ना तो उनसे कोई संपर्क हो पा रहा है और ना ही उनके बारे में कुछ पता चल सका है। परिवार वालों ने पूर्व डीसएपी के लापता होने का मामला सूर्य एंकलेव के थाने में दर्ज करवा दिया हुआ है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक पूर्व डीएसपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
