जालंधर, ENS: पंजाब भर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों के प्रति रोष जताने के लिए बीकेयू राजेवाल संगठन ने जालंधर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है। मामले की जानकारी देते हुए मुकेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ जो वायदा किए थे उनमें से एक भी वायदा उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कल देश भर में एसकेएम की कॉल पर ट्रैक्टर मार्च के जरिए परेड निकाली जाएगी।
उन्होंने कहा कि देश भर में 500 जगह पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। वहीं पंजाब में भी लगभग 100 जगह में ट्रैक्टर परेड निकल जाएंगी। इसी के चलते जालंधर में भी कल ट्रैक्टर परेड निकल जाएंगे जिसमें उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर परेड पिम्स अस्पताल की ओर से निकली जाएगी, जबकि दूसरी तहसील नकोदर की ओर से निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि यह दोनों ओर से निकल गई परेड संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर रुकेगी।
मुकेश शर्मा ने बताया कि इस दौरान पूरे शहर में रोष मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार को उनकी मांगे याद दिलवाने के लिए यह परेड निकाली जा रही है इसके जरिए केंद्र सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि अगर उनकी बातें ना मानी गई तो किसानों द्वारा आने वाले समय में संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।
