Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर: आबकारी विभाग ने शराब के 17 ग्रुपों के निकले ड्रा

जालंधर: आबकारी विभाग ने शराब के 17 ग्रुपों के निकले ड्रा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ENS): आबकारी विभाग ने स्थानीय रैड क्रास भवन में जालंधर और एस.बी.एस. नगर जिलों में पडते 26 शराब ग्रुपों में से 17 ग्रुपों के सफलतापूर्वक ड्रा निकाले गए और 9 ग्रुप जिनमें 7 जालंधर और 2 एस.बी.एस. नगर शामिल है के ड्रा निकालने बाकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर एक्साइज परमजीत सिंह, एडीसी जसबीर सिंह और राजीव वर्मा ने जालंधर जिले के 21 और एस.बी.एस. नगर के 5 शराब समूहों संबंधी प्रक्रिया की शुरूआत करवाई गई।

डी.ई.टी.सी परमजीत सिंह ने बताया कि ड्रा पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से निकाला गया। नीलामी में भाग लेने वाले सफल बोलीकार जिन्होंने नीलामी में हिस्सा लिया शराब ग्रुपों की अलाटमैंट की गई हैं। 

उन्होंने बताया कि सफल बोलीकारों ने ग्रुप की बकाया राशि का तीन प्रतिशत विभाग के पास जमा कर दिया है। जालंधर जिले के 21 ग्रुपों में से 14 समूह जालंधर नगर निगम की सीमा में आते है और 7 समूह ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं। जालंधर जिले के लिए 842 और एसबीएस नगर के लिए 238 आवेदन प्राप्त हुए थे।

बता दें कि इस बार पंजाब में आबकारी विभाग को शराब के ठेको की नीलामी के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस बार ड्रा मे डालने वाली प्रति पर्ची के लिए आवेदकार को 75,000 की सरकारी फीस जमा करवानी अनिवार्य थी। इस ड्रा से पंजाब सरकार के खजाने मे लगभग 275 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिसमे लुधियाना और मोहाली के ठेको को हासिल करने के लिए सबसे अधिक आवेदन दाखिल हुए है।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -