Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर: नहर के पास DSP का मिला श'व

जालंधर: नहर के पास DSP का मिला श’व

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नए साल के दिन सुबह बस्ती बावा खेल नहर के पास शव बरामद हुआ है। शव के बरामद हुए पहचान पत्र से पता चला है कि मृतक व्यक्ति पीएपी में डीएसपी के पद पर तैनात था। मृतक की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर ज्वाइंट सीपी संदीप शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंट का लग रहा है। 

रात के वक्त डीएसपी दलबीर सिंह पैदल ही कहीं जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनका सिर किसी चीज से टकराया। इसके कारण उनकी मौत हो गई। संदीप शर्मा ने बताया कि एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता किया जा रहा है कि ये हादसा कैसे हुआ। अगर ये हादसा नहीं है तो सिर पर जख्म कैसे आया। फिलहाल मामले की विभिन्न एंगलों पर जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -