- Advertisement -
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePunjabAmritsarजालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा पर क्रॉस पर्चा दर्ज

जालंधरः तहसील परिसर में एजेंट गौरव लूथरा पर क्रॉस पर्चा दर्ज

जालंधर/वरुण : भाजपा नेता गौरव लूथरा और कुछ युवकों में कुछ दिन पहले तहसील परिसर में मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर गौरव लूथरा ने थाना बारादरी में विकास शर्मा उर्फ चीनू और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। जिसके बाद अब गौरव लूथरा के खिलाफ चीनू ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। शिकायत में पीड़ित चीनू ने बताया कि वह और उसका साथी अमृतपाल सिंह गौरव लूथरा के पास बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए वापिस लेने के लिए गए थे। इस दौरान गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो लौटा दिए लेकिन पैसे लौटाने के लिए वह टालमटोल कर रहा था।

इस मामले को लेकर उक्त युवकों की शिकायत पर आज गौरव लूथरा के खिलाफ क्रॉस पर्चा दर्ज हो गया। शिकायत में अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने बताया कि विकास शर्मा उर्फ चीनू ने अपने बच्चों के पासपोर्ट और 30 हजार रुपए गौरव लूथरा को दिए थे। इस सिलसिले में वह तहसील में गौरव लूथरा के पास गया था। पीड़ित ने कहा कि गौरव लूथरा ने पासपोर्ट तो वापस कर दिए थे लेकिन पैसे वापस करने के लिए टालमटोल करता रहा। शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा कि गौरव लूथरा ने उन्हें कहा था कि वह पैसे वापस नहीं करेगा जो करना है वह कर ले। इतना कहने के बाद उनके साथ बैठे गुरचरण और हरीश को कहने लगा कि इनको पकड़ लो। पीड़ित ने कहा की गौरव लूथरा ने दोनों को कहा कि इनको आज पैसे मांगने का सबक सिखाते हैं।

इतना कहने के बाद गौरव लूथरा ने उनसे हाथापाई करनी शुरू कर दी। जिसके बाद गौरव लूथरा ने ललकारते हुए अपने काउंटर के दराज में से  दातर निकाला और जान से मारने की नियत से उसके मुंह पर मारने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपने बचाव के लिए बाया हाथ आगे किया, तो दातर उसके हाथ की उंगली पर लग गया। इसके बाद गौरव लूथरा ने मौके से फरार होते समय उसे जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद विकास शर्मा ने वाहन का प्रबंध करके उसे गुरु नानक मिशन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर उसने अपनी एमएलआर भी कटवाई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उस समय उसने रिपोर्ट इसलिए दर्ज नहीं करवाई थी क्योंकि उसके खिलाफ गौरव लूथरा ने पर्चा दर्ज करवा दिया था और उसे गिरफ्तारी का डर था। कोर्ट से जमानत करवा कर अमृत पाल द्वारा दी गई शिकायत पर  एसआई पलविंदर कुमार ने  गौरव लूथरा के खिलाफ इस मामले में क्रॉस पर्चा दर्ज कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page