Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः दपंति ने गर्भवती महिला पर किया हमला

जालंधरः दपंति ने गर्भवती महिला पर किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS: नूरपुर के ढ़िल्लों कॉलोनी से इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशा तस्कर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गर्भवती महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान नरिंदर कौर के रूप में हुई है। नरिंदर कौर ने बताया कि उसके पति कुछ दिन पहले ही विदेश गए है। ऐसे में बीते दिन अपने जीजा के पास नूरपूर में मौजूद थी। पीड़ित ने अनुसार नशा तस्कर अपनी पत्नी मनप्रीत के साथ उनके घर पर आ धमका। पीड़ित महिला ने मनप्रीत को ब्याज दिया, मगर वह उससे संतुष्ट नहीं थी। उसने कहा कि वह आज सारे पैसे लेकर जाएगे। पीड़ित महिला ने जब थोड़ा समय मांगा तो इतने में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

नरेंद्र कौर ने बताया कि मनप्रीत उसकी पुरानी जानकार थी। उससे उन्होंने कुछ माह पहले थोड़े पैसे उधार लिए थे। पहले ब्याज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। मगर फिर उसने ब्याज लेना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला मूल से ज्यादा अब तक ब्याज दे चुकी थी। मगर रविवार को वह सारे पैसे लेने के लिए आ गई। पैसे नहीं दिए तो पीड़ित महिला के साथ मारपीट की और फिर घर का सामान तक आरोपी अपने साथ ले गए। पीड़ित का कहना है कि हमलावारों ने उसके पेट में लात मारी, जिससे वह देर रात तक काफी तकलीफ में थी। मामले पीड़ित महिला द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से देर रात MLR दर्ज करवाई गई। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -