HomePunjabAmritsarजालंधरः अटारी बाजार में अवैध मार्किट पर निगम ने की कार्रवाई

जालंधरः अटारी बाजार में अवैध मार्किट पर निगम ने की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बार-बार नोटिस के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा था काम

जालंधर/वरुणः नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच शहर में बन रही अवैध बिल्डिंगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में बीते दिन निगम ने गोपाल नगर में बन रही अवैध दुकानों पर कार्रवाई की थी। वहीं आज निगम की टीम ने अटारी बाजार में बन रही अवैध दुकानों को गिरा दिया है। अटारी बाजार में शहर के प्रसिद्ध फाइनेंसर द्वारा दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा था। फाइनेंसर ने नगर निगम की हद में होने वाली उसारी को लेकर ना तो नक्शा पास करवाया और ना अन्य शर्तों का पूरा किया था।

बल्कि चुपचाप उसने दुकानों का निर्माण कार्य शुरु कर दिया। आज बन रहे इस अवैध निर्माण की किसी ने नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत भेज दी। जिसके बाद निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम की ओर से कार्रवाई की गई। निगम द्वारा फाइनेंसर को बार-बार नोटिस भेजे गए लेकिन इसके बावजूद भी जब काम बंद ना हुआ। आज एमटीपी नीरज भट्टी और एटीपी सुखदेव विशिष्ट निगम कमिश्नर दविंदर सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम को लेकर पहुंच गए। उन्होंने अटारी बाजार में बन रही दुकानों की दीवारें और छतों को अधिकारियों ने निगम के कर्मचारी लगाकर तोड़ दिया।

मामले की जानकारी देते हुए निगम अधिकारी ने बताया कि अटारी बाजार में दुकानें बना रहे कलोनाइज़र से इन दुकानों को लेकर उन्होंने दस्तावेज मांगे। लेकिन वह मौके पर अधिकारियों को कोई भी कागज दिखा ना पाए। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी कर काम बंद करने के लिए कहा। नोटिस मिलने के बाद दुकानें बना रहे कलोनाइज़र ने काम बंद कर दिया और मामला ठंडा पड़ जाने पर दोबारा काम शुरु कर दिया। इसकी फिर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंच गई। शिकायत पर फिर नोटिस जारी किया गया। कुछ दिन फिर काम बंद रहा, लेकिन आज दोबारा फिर से काम शुरू हो गया था। जिसके बाद निगम की टीम ने यह कार्रवाई की।

अटारी बाजार और उसके आस-पास पड़ते तंग बाजारों में धड़ल्ले से कई अवैध बिल्डिंगे और मार्किट बन रही है। जिस पर निगम अधिकारी कार्रवाई करने से लगातार गुरेज कर रहे है। जल्द ही इन बिल्डिंगों का खुलासा एनकाउंटर न्यूज द्वारा किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -