जालंधर : अमृतसर हाईवे पर भयानक सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक आगे जा रही ट्राली में कार टकराने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और 2 व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ।
