Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधर: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भाजपा ने आप...

जालंधर: सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भाजपा ने आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ दी शिकायत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सांसद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद आप कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा ने 3 पत्र जारी करके  आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के खिलाफ  पुलिस कमिश्नर, डीसी और चुनाव आयोग को शिकायत दी है जिसमें उन्होंने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं ने बाबू जीवनलाल चौक पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर सरेआम चुनाव आयोग की उल्लंघना की है। उन्होंने पत्र में कहा कि वीडियो ग्राफी करवा कर उक्त नेताओं के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।

बता दें कि कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए बोर्ड तोड़ दिए हैं। वही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आईपीएस आदित्य का बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए आईपीएस आदित्य ने कहा कि वह शरारती अंनसरों के खिलाफ जल्द एक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि वीडियोग्राफी के दौरान मामले की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू और विधायक शीतल के बोर्ड तोड़कर गिरा दिए हैं। वही कार्यकर्ता हाथों में पंजाब के गद्दार के पोस्टर लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। इस दौरान वेस्ट हल्के में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भारी संख्या में कार्यकर्ता दोनों नेताओं का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता भी वहां पर पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के भाजपा के जाने के बाद वेस्ट हलके में कार्यकर्ताओं के रोष को लेकर माहौल तनाव पूर्ण हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -