जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस को झटका दे रही है। वहीं आज एक बार फिर से आप पार्टी में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आज आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जालंधर लोकसभा उप चुनाव के केंडीडेट सुशील रिंकू ने वेस्ट और सेंट्रल से 12 पार्षदों को आप में शामिल करवाया है। इनमें कई नेता ऐसे हैं जिन्होने पार्षद पद के लिए चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। पार्षदों के साथ पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन रहे मेजर सिंह, माइनियोरिटी सैल के सदस्य नासिर सलमानी ने भी आप जॉइन की है।




सुशील रिंकू के साथ आप जॉइन करने वालों में सुशील रिंकू की पत्नी सुनीता रिंकू, वरिष्ठ नेता और पार्षद हरजिन्द्र लाड्डा, पार्शद लखबीर बाजवा का बेटा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन मेजर सिंह की पत्नी मेजर अमनदीप कौर, बबीता वर्मा, मनजीत टीटू, गीता रानी, जालंधर सैंट्रल हल्के से राधिका पाठक, बब्बी चड्डा, पार्षद चुनाव लड़ चुके पवन शर्मा, सतविन्द्र शंटी, अजय बब्बल और युवा नेता राजेश अग्निहोत्री प्रमुख नाम शामिल हैं।
