HomePunjabAmritsarजालंधरः इस इलाके में अदजला मिला श+व, देखें वीडियो

जालंधरः इस इलाके में अदजला मिला श+व, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर के पास अदजला शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, आज सुबह राहगीर ने नहर के पास जला हुआ शव देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी अनुसार शव के मुंह का हिस्सा छोड़कर सारा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां लाकर जला दिया है।

वहीं मामले को लेकर जब बस्ती बावाखेल के थाना प्रभारी राजेश ठाकुर से बात की गई तो थाना प्रभारी ने कहा घटना उनके इलाके की नहीं है। यह मामला थाना 1 के अंतगर्त आता है। हैरानी की बात यह है कि अदजला शव मिलने से जहां इलाके के लोग दहशत में है। वहीं पुलिस अपनी हद को लेकर किनारा करने में लगी हुई है। वहीं कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक के सिर पर एक गहरा घाव था।

जिससे लग रहा है कि उसके सिर पर वार करके हत्या की गई। जिसके बाद वहां लाकर शव को जला दिया गया। फिलहाल जांच जारी है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास से सैंपल भरे हैं। वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को इतनी बुरी तरह से जलाया गया था कि हड्डियां नजर आ रही थी। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि जहां बॉडी मिली है, वहां पर अक्सर नशेड़ी आकर नशा करते हैं। इसे लेकर कई बार पुलिस को भी शिकायत दी गई है। मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -