Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarजालंधरः Sai Rasoi के बाद फिर चर्चा में आए बत्तरा ब्रदर्स

जालंधरः Sai Rasoi के बाद फिर चर्चा में आए बत्तरा ब्रदर्स

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

14 दुकानों की अवैध मार्किंट पर निगम ने चलाई डिच, देखें वीडियो

जालंधर, (वरुण/हर्ष) : महानगर में बन रही अवैध इमारतों को लेकर बिल्डिंग ब्रांच की टीम लगातार करवाई कर रही है। इसी कड़ी में बत्तरा ब्रदर्स की अवैध उसारी भी चर्चा में आईं, जब एमटीपी नीरज भट्टी ने टीम के साथ मिलकर गोपाल नगर स्थित बत्तरा ब्रदर्स की अवैध मार्किट पर डिच चला दी। लेकिन इस बार बत्तरा ब्रदर्स की ओर से उग्र प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। गौर हो कि बत्तरा ब्रदर्स पर निगम की ओर से पहली बार कार्रवाई नहीं की गई।

इससे पहले भी निगम की ओर से बत्तरा ब्रदर्स की सांई रसोई पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान बत्तरा ब्रदर्स द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया था, जो शहर में कई महीनो तक  चर्चा  का विषय बना रहा था। दरअसल, सांई रसोई पर की गई कार्रवाई दौरान बत्तरा ब्रदर्स और समर्थकों ने निगम की टीम के सरकारी काम में बाधा डालते हुए निगम अधिकारियों की घेराबंदी कर दी थी। इस दौरान बत्रा ब्रदर्स और उनके समर्थकों ने पूर्व कांग्रेसी मंत्री व हैनरी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभद्र शब्दावली का प्रयोग किया था। जिसकी चर्चा शहर के कई राजनीतिक और समाजिक खेमों में जमकर हुई थी।

साईं रसोई पर हुई कारवाई की विडियो:-

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -