जालंधर, ENS: मिट्ठापुर रोड पर स्थित मक्खन शाह लुभाना नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप नेता रूबल संधू के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी घर के अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है। आप नेता रूबल संधू ने बताया कि वह अपने भाई लखविंदर सिंह संधू के साथ साथ मिट्ठापुर रोड पर स्थित मक्खन शाह कॉलोनी में रहते हैं। बीते दिन रोजाना की तरह सारा परिवार घर पर मौजूद था। इस दौरान उनके घर पर बिना किसी डर एक चोर घुस आया।
चोर का मुंह ढका नहीं हुआ था। आरोपी अंदर घुसते ही उसने बच्चे का मेंहगा साइकिल उठाया और दीवार फांद कर उसके बाहर निकाल लिया। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी में आरोपी का मुंह साफ क्लियर नजर आ रहा था। आप नेता रूबल संधू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में फिलहाल ज्यादा घर नहीं है। क्योंकि उक्त कॉलोनी नई विकसित की गई है। कुछ दिन पहले भी उनके घर में कुछ चोर घुस आए थे। तब आरोपी उनका पालतू कुत्ता और नई ब्रॉडेड साइकिल लेकर फरार हो गए थे। वह मामला भी अभी तक अनट्रेस चल रहा है। जल्द आप नेता संधू और उनके भाई लखविंदर संधू मामले की शिकायत पुलिस को देंगे।
