जालंधर, ENS: श्री गुरू रविदास चौक के पास पार्किंग में खड़ी गाड़ी को आग लगाने का मामला सामने आया है। गाड़ी में आग लगने के बाद लोगों ने बाल्टियों से कार पर पानी डाल आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ गई। मार्केट में मौजूद लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित किया और मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
गाड़ी ने बताया कि वह परिवार के साथ घूमने के लिए श्री गुरू रविदास चौक के पास माल में आया था। पार्किंग में गाड़ी लगाने के बाद वह माल के अंदर चला गया कि पीछे पार्किंग में खड़ी गाड़ी को आग लग गई। उसी दौरान उसे माल के अंदर काम करने वालों ने बताया कि वह बाहर गाड़ी को आग लग गई है तो उसने माल से बाहर आकर आग पर काबू पाने के लिए लोगों की मदद ली लेकिन आग बढ़ गई तो उसने दमकल विभाग को सूचित किया।