जालंधर, ENS: कैंट से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा मैदान के निकट एक कमेटी द्वारा अवैध तौर पर बनाए जा रहे मंदिर के निर्माण पर आर्मी अधिकारियों के दिशा निर्देश कैंट बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सेना के जवान दलबल के साथ मौजूद थे। कुछ समय के लिए वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मंदिर पर की गई कार्रवाई को लेकर इलाके के कई लोगों ने इसका विरोध किया है। उनका कहना था कि इलाके में कई इमारतें नाजायज तौर पर बनी हुई है। आर्मी तथा कैंट बोर्ड उस पर कार्रवाई क्यों नहीं करता। इस मामले को लेकर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

जालंधरः इस इलाके में भारी संख्या में सेना के जवान तैनात, माहौल तनावपूर्ण
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -