Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarजालंधरः कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में 70 फोन चोरी

जालंधरः कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में 70 फोन चोरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहले भी हुए थे बाउंसरों से फोन बरामद

जालंधर, ENS: देवी तालाब में देर रात हुए कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में एक बार फिर से फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक देर रात बाला जी के प्रोग्राम के दौरान 70 फोन चोरी हुए है। पीड़ित राहुल सोनी ने बताया कि वह कन्हैया मित्तल का प्रोग्राम देखने के लिए गया था। जहां उसके फोन चोरी हो गए। मामले की जांच की गई तो पता चला कि देर रात कुल 70 फोन के साथ-साथ कई लोगों के पर्स चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में फोन चोरी होने का मामला सामने आया था। इस दौरान पुलिस ने चोरी का फोन बाउंसरों से बरामद किया है। लेकिन इस घटना के दौरान भी प्रशासन को कोई सुध नहीं ली। जिसका परिणाम यह हुआ कि देर रात पहले अधिक मात्रा में फोन चोरी हो गए।   

बता दें कि कन्हैया मित्तल के 20 मई को हुए प्रोग्राम के दौरान कई मोबाइल चोरी हुए थे। जिनकी शिकायत थाना 8 में पीड़ितों ने दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित के चोरी के मोबाइल ट्रेस करने शुरू किए तो पुलिस को एक आईफोन मोबाइल की लोकेशन बर्गर किंग के सामने बेसमैंट में स्थित आरके मोबाइल की मिली थी। इस मामले को लेकर थाना 8 की पुलिस ने आरके मोबाइल की दुकान से एक मोबाइल बरामद किया। जांच के दौरान पता चला था कि कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में मौजूद बाउंसरों द्वारा उक्त दुकान पर मोबाइल बेचा गया था।

जिसके बाद थाना 8 की पुलिस राम को अपने साथ थाने ले गई थी। हालांकि इस मामले को लेकर यह भी कहा गया था कि उक्त दुकानदार ने खरीदे गए मोबाइल को लेकर सबूत भी पेश किए थे। लेकिन पुलिस जांच के लिए उक्त संचालक को अपने साथ ले गई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर से कन्हैया मित्तल के प्रोग्राम में फोन चोरी होने का मामला सामने आ गया है। क्या इस बार पुलिस प्रशासन चोरी हुए फोन को ट्रेस कर आरोपी को काबू करेंगी या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -