Punjab Govt
HomePunjabAmritsarजालंधर : लुटेरा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

जालंधर : लुटेरा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की टीम ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ विशाल निवासी भीम नगर नूरपुर अड्डा, अक्षय उर्फ बग्गा निवासी हरदयाल नगर और मोहित कुमार उर्फ़ राजा निवासी सतोखपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि यह गिरोह हाईवे पर फ़ैक्ट्री से लौट रहे प्रवासी और राहगीरों को अपनी लूट का शिकार बनाते थे। डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य भोगपुर साइड की तरफ आ रहे है। जिसके बाद सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली की अगुवाई मे टीम नाकेबंदी के दौरान भोगपुर के पास मौजूद थी। 

इस दौरान बाइक पर आ रहे 3 युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे. तो मौके पर मौजूद पुलिस ने रोक कर पूछताछ की, तो आरोपियों से  चोरी का मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।  जांच के दौरान लूट के 21 मुक़दमे हल हुए।  आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -