जालंधर, ENS: क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान भूपिंदरजीत सिंह उर्फ सन्नी निवासी गांव मसंदपुर थाना भोगपुर और भूपिंदर कुमार निवासी गांव संमीपुर थाना लाबडां के रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच टीम के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गशत के दौरान ग्रीन माडल टाउन की तरफ जा रहे थे, जहां उन्हें गली किनारे खड़े 2 युवक उन्हें देखकर हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा फेंक कर भागने लगे। पुलिस ने फेंके हुए लिफाफे को खोलकर जब चेक किया तो उसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों युवक दोस्त हैं और नशे की पूर्ति के लिए दोनों नशा तस्करी की राह पर चल पड़े थे।
