300 पदों के लिए होगा युवाओं का चयन : सुशील
ऊना/सुशील पंडित : ऑप्टेक आई टी आई संस्थान टकारला में कैंप्स साक्षात्कार 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा ने दी। उन्होने बताया कि लावा इंटर नैशनल कंपनी की ओर से आई टी आई केंद्र टकारला में पासआउट हो चुके युवाओं का साक्षात्कार होगा। 300 पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाना है। जिसमे 25 साल आयु से कम युवा भाग ले सकेंगे। सभी ट्रेड के पासआउट युवा भाग ले सकते हैं। कम्पनी की ओर सिलेक्ट युवाओं को 10 हजार वेतनमान व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होने कहा की युवा इस चयन प्रक्रिया में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
