Punjab Govt
HomeNationalInternational Public School की वैन और पिकअप में टक्कर, टीचर और छात्रा...

International Public School की वैन और पिकअप में टक्कर, टीचर और छात्रा की मौत, 15 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमरोहाः जिले के हसनपुर गजरौला मार्ग पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कूल वैन और पिकअप में हुई भीषण टक्कर में 2 की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल वैन में सवार हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी 6 वर्षीय अनाया पुत्री सत्यप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय टीचर निशा की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में 13 बच्चे समेत दो स्टाफ के लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। जिसमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत और एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसोली में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल स्थित है। वहां पर हसनपुर से बच्चे रोजाना वैन में सवार होकर पढ़ने के लिए जाते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार 7:20 पर भी बच्चे जा रहे थे हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के नजदीक सामने से आ रही पिकअप से स्कूली वैन की जोरदार टक्कर हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। बच्चों को किसी तरह से वैन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में वैन में सवार छात्र अभिनव, अभिकांत, अराध्यका, अरहम, अराहन, आरोही, काव्यांस, काव्या समेत 13 बच्चे घायल हो गए।

जबकि अनाया सैनी की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा वैन चालक विशेष निवासी ग्राम सहसोली, शिक्षिका रुबी और शिक्षिका निशा निवासी कस्बा हसनपुर भी घायल हो गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से पांच बच्चों को रेफर किया गया है। उनका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। इलाज के दौरान शिक्षिका निशा की भी मौत हो गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सड़क हादसे में स्कूली वैन में सवार बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें से एक बच्ची की मौत हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -