पौधा रोपण व स्कूली बच्चो ने निकाली जागरूकता रैली
भाषण व पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता कराई
बरोटीवालासचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरोटीवाला में अंतराष्ट्रीय ओजोन दिवस मनाया गया। इस मौके पर मयूक इको क्लब के छात्रों ने पौधो रोपण किया तथा रैली निकाल कर लोगों को ओजोन परत के बारे में जागरूक किया।
स्कूल की प्रधानचार्य बबिता परमार ने बताया कि ओजोन परत को बचाने के लिए भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानचार्य बबिता परमार ने छात्रों को पयार्वरण व ओजोन परत को बचाने के लिए किये जा रहा कार्यक्रम से अवगत कराया।