HomePunjabLudhianaPunjab News: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 155 बोरी चूरा-पोस्त बरामद,...

Punjab News: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 155 बोरी चूरा-पोस्त बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लुधियाना पुलिस की टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है।जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने ऑपरेशन के दौरान 4 वाहनों को कब्जे में लिया, जिनमें एक ट्रक, स्कॉपियो, दो पिकअप शामिल हैं।

इन वाहनों में नशे की तस्करी की जा रही थी। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 155 बोरियों में भरी करीब 25 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुई। यह खेप बड़े स्तर पर सप्लाई के लिए लाई जा रही थी, जिसे समय रहते पकड़ लिया गया। नशा तस्करों में मोगा, लुधियाना, संगरूर और अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इस तरह पुलिस ने एक बड़े नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को झटका लगा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इस नशे को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -