12 मई से शुरू होगी प्रतियोगता, बंगलादेश ओर चाइना से होंगे अंतराष्ट्रीय कोच:आर्य
ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल की मेजवानी करने जा रहा है। और 12 मई से 14 मई तक होने वाली थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में देश भर से करीव 850 खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य थ्रो बॉलीबॉल एसोशिएशन के राज्य सचिव जोगेंद्र देव आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि थ्रो बॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में हिमाचल थ्रो बॉल एसोशिएशन के सौजन्य से अंतर 19 प्रतियोगता राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में 12 से 14 मई तक राष्ट्रीय जूनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगता होने जा रही है। जिसमें देश भर से करीब 850 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनके खाने और ठहरने की व्यवस्था भी सुचारू रूप से की जा रही है। इस राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में अंतराष्ट्रीय थ्रो बॉल फेडरेशन के बंगलादेश के रैफरी बीएम शाहिद,नेपाल से अब्दुल खान, नेपाल से गणेश गोपाली थानाकलां आएंगे।
आर्य ने कहा कि तीन दिवसीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में राष्ट्रीय स्तर के थ्रो बॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष व अन्य सदस्य भी भाग लेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता में सभी खिलाड़ियों व अन्य अतिथियों को पहाड़ी धाम खिलाई जाएगी। कुटलैहड़ एवं जिले के बिभिन्न धार्मिक स्थलों का भी दौरा करवाया जाएगा। आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय थ्रो बॉलीबॉल प्रतियोगता की मेजबानी करने के लिए हम पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ियों के साथ -साथ अतिथियों के स्वागत में भी कोई कमी नहीं आने देंगे। आर्य ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर केवल पढ़ाई व खेलो में रुचि वढ़ाना है। ताकि हमारा समाज नशा मुक्त होकर जीवन को सार्थक कर सके।
