Punjab Govt AD
HomeNationalInstagram की सर्विस ठप! यूजर्स को आ रही दिक्कत

Instagram की सर्विस ठप! यूजर्स को आ रही दिक्कत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: इस समय इंस्टाग्राम की सर्विस ठप है। पूरे देशभर से यूजर्स इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं। मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लॉगिन करने में प्रॉब्लम आ रही है। साथ ही उनकी फीड एक्सेस नहीं हो पा रही है। ट्रैकिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर के अनुसार यूजर्स को 11:15 AM से यह परेशानी आ रही है। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 64% से ज्यादा यूजर्स को ऐप में लॉग इन करने में दिक्कत आ रही रही है तो 24 प्रतिशत यूजर्स सर्वर कनेक्शन की परेशानी का सामना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया और अलग अलग वेबसाइट के आउटेज को चेक करने वाली वेबसाइट्स डाउनडिटेक्टर पर भी लोगों ने इंस्टाग्राम डाउन होने की रिपोर्ट की है। मिली जानकारी के अनुसार Downdetector पर करीब एक हजार यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत की। इंस्टाग्राम आउटेज की यह समस्या दोपहर 12 बजे के आस पास रही। यूजर्स ने अपनी शिकायत में लिखा की वह ऐप्लिकेशन को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। यूजर्स ने भारी संख्या में ऐप्लिकेशन के अपने आप लॉग आउट होने की शिकायत की।

अगर आपको भी इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में समस्या आ रही है तो हो सकता है कि यह आउटेज के कारण ही हो। रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को स्मार्टफोन और वेब दोनों ही फॉर्मेट में ऐप्लिकेशन को यूज करने में समस्या हो रही है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यूजर्स ने इंस्टाग्राम डाउन होने की शिकायत की। यूजर्स का कहना है कि वह जब किसी रील्स या फिर पोस्ट को ओपन कर रहे हैं वह ओपन नहीं हो रही हैं। यूजर्स ने पोस्ट होने में दिक्कत की भी शिकायत की।

इंस्टाग्राम के वेब यूजर्स जब ऐप्लिकेशन को ओपन कर रहे हैं तो उन्हें डिस्प्ले पर “Sorry, Something Went Wrong” लिखा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई सारे यूजर्स का कहना है कि उनका इंस्टाग्राम चल रहा है लेकिन बीच बीच में हैंग जैसी समस्या आ रही है। हालांकि अभी इस आउटेज को लेकर इंस्टाग्राम और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। इंस्टाग्राम डाउन होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स भी छड़ी लग गई।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -