जालंधर/वरुणः इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में छात्रों में खेल भावना को विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्द्धा 2.0 का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह तथा अपनी शक्ति और रुचि के अनुसार विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। मीट में ट्रैक और फील्ड दोनों को मिलाकर दो-दिवसीय इवेंट शामिल थे ।
छात्रों की शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए 200 मीटर की एथलीट दौड़, लेमन रेस, सैक रेस और थ्री लेॅग रेस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा वॉलीबॉल व बैडमिंटन मैच पूरे जोश के साथ खेले गए। क्रिकेट मैच में भी खिलाड़ियों ने प्रतिबद्धता, समर्पण, अनुशासन और प्रभावशाली प्रदर्शन दिखाया।
डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने छात्रों की खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल एक व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनाने में मदद करता है और विद्यार्थियों के बीच विश्लेषणात्मक सोच और नेतृत्व कौशल विकसित करता है।
एथलिट– नेहा (बी. बी. ऐ.-3)
सैक रेस– हर्षदीप (बी. सी. ऐ.-3)
लेमन रेस– गुलशनप्रीत कौर (एम्. सी. ऐ.-1)
थ्री लेॅग रेस– सेज़ल, अमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)
वॉली बॉल– मैनेजमेंट डिपार्टमेंट
बेडमिन्टन– गर्ल्स सोलो– नमन (मैनेजमेंट डिपार्टमेंट)
बॉयज सोलो– रतिंदर (एच.एम्. डिपार्टमेंट)
गर्ल्स डबल– आई. टी. डिपार्टमेंट (डेज़ी, स्नेहा)
बॉयज डबल– एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट (मानव, धीरज)
क्रिकेट– बॉयज टीम– एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट
गर्ल्स टीम– मैनेजमेंट डिपार्टमेंट
