.
Haryanaमहंगाई की मारः सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम...

महंगाई की मारः सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई : महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जबकि पीएनजी 48.50 रुपये प्रति एससीएम के भाव बिक रही।

MGL ने मंगलवार आधी रात से गैस की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसमें सीएनजी की कीमत 4 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि पीएनजी की कीमत 3 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल को आयातित नेचुरल गैस की कीमतों में 110 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद लगातार गैस की कीमतों में वृद्धि हो रही है। हालांकि, महाराष्‍ट्र सरकार ने वैट घटा दिया था लेकिन दोबारा गैस के दाम बढ़ने से इसका फायदा ग्राहकों को नहीं मिल सका। पीएनजी की कीमतों में वृद्धि होने से मुंबई के 19 लाख परिवारों पर इसका असर पड़ेगा।

सीएनजी की कीमतों में पिछले एक साल से लगातार बढ़ोतरी जारी है। जुलाई 2021 से जुलाई 2022 के बीच सीएनजी की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस दौरान सीएनजी की कीमत 30 रुपये बढ़ चुकी है। इसमें से 22।50 रुपये की बढ़ोतरी तो सिर्फ 2022 में हुई है। इस साल जनवरी से अब तक सीएनजी की कीमतों में 5 बार वृद्धि की गई, जबकि 1 अप्रैल को वैट घटाने के बाद इसकी कीमतों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट...

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के...

‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ क्विज में हरियाणा के युवा दिखाएं अपना दम – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने राज्य...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। इस दौरान आसमान में काले बादल छा गए और...

Punjab News: ‘पीर बाबा जुड़वा शाह’ के वार्षिक मेले में करंट लगने से 2 की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम में स्थित 'पीर बाबा जुड़वा शाह' के वार्षिक मेले की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,...

हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए शैक्षणिक...

Punjab News: मुख्य EC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, गैर हाजिर रहे सचिन पायलट और चन्नी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 स्थित चुनाव...