Punjab Govt
HomeSpiritualPremanand Maharaj से मिलने पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय के पिता, महाराज ने की...

Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे इंद्रेश उपाध्याय के पिता, महाराज ने की कथावाचक की तारीफ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धर्म: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शादी की है। उनकी शादी का कार्ड भी काफी चर्चा में रहा। अब उनके पिता कृष्ण चंद्र ठाकुर और प्रेमानंद महाराज की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। इस भेंट के दौरान दोनों में बात भी हुई और बातचीत का मुख्य हिस्सा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय रहे। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इंद्रेश उपाध्याय का स्वभाव ऐसा है कि लूट लेता है और वो एक बार भी जिसके पास जाते हैं उसको अपना बना लेते हैं।

कथावाचक की तारीफ की

प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका स्वभाव मृदु महा भागवत स्वरुप है। इंद्रेश पर हमारे संत महात्मा, वैष्णव सब आत्मा की तरह प्यार करते हैं। उनका स्वभाव है कि सबको लूट लेता है एक बार जिसके पास गए उन्हें अपना बना लेते हैं। प्रेमानंद महाराज ने इंद्रेश उपाध्याय की वाणी और कथावाचन शैली की भी तारीफ की।

उन्होंने उनके पिता से यह बात कही कि आपकी ऐसी कृपा है कि उनकी वाणी में अमृत विराजमान है। जब यह भागवत चर्चा करते हैं तो चित्त को एकाग्रता करनी नहीं पड़ती। चित्त स्वभाविक एकाग्र हो जाता है।

जयपुर में हुआ इंद्रेश उपाध्याय का विवाह

इस दौरान कृष्ण चंद्र ठाकुर जी ने कहा कि इंद्रेश दो बार आप से मिल चुके हैं। यह वीडियो पुराना है और इंद्रेश की शादी के बाद अब वायरल हो रहा है। इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर को जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव नहीं थी बल्कि धार्मिक और सामाजिक जगत में भी खूब चर्चा का विषय बनी है।

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में देशभर से संत शामिल हुए। मंहत, आचार्य और कई विशिष्ट अतिथियों ने आजोयन में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। पूरे विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार पारंपरिक रीतियों और आध्यात्मिक वातावरण का खास रंग देखने को मिला। इससे इंद्रेश उपाध्याय की शादी और यादगार बन गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -