Punjab Govt
HomeBreaking NewsISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने...

ISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने भरी उड़ान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 श्रीहरिकोटा सेंटर से हुई सफल लॉन्‍च‍िंग

श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने आज एक नया इतिहास रचा है। ISRO ने देश का अब तक का सबसे विशाल रॉकेट LVM3 लॉन्‍च क‍िया है जिसने 36 सैटेलाइटों के साथ अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई।

बता दें कि ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट को लॉन्‍च करने के लिए इसरो की कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक एग्रीमेंट किया है।

वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 सैटेलाइट 23 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किए गए थे।आज यानि रविवार को इसरो की यह 18वां लॉन्‍च‍िंग है। यह इस वर्ष का तीसरा लॉन्‍च है और इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में सैटेलाइट के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो जाएगी।

बीते दिन वनवेब ने जानकारी दी थी कि 17 लॉन्‍च पूरे हो गए हैं। एक अहम प्रक्षेपण बाकी है। इस वीकेंड इसरो और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड में अपने सहकर्मियों के साथ 36 और सैटेलाइट को लॉन्‍च करने पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हमारे सैटैलाइटों की संख्या 616 हो जाएगी जो इस साल ग्‍लोबल सेवाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त है।

इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.5 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने पर बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से आज सुबह नौ बजे लॉन्‍च किया गया। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -