Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsताकतवर देशों में India टॉप-4 में, Pakistan को झटका

ताकतवर देशों में India टॉप-4 में, Pakistan को झटका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः ग्लोबल फायरपावर ने साल 2025 की सैन्य शक्तियों की रैंकिंग जारी कर दी है। इस सूची में कुल 145 देश हैं। इनमें टॉप-3 यानी सबसे ताकतवर अमेरिका, रूस और चीन हैं। भारत ने भी लिस्ट में टॉप-5 में जगह पाई है, भारत का चौथा स्थान है। वहीं पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया है। बीते साल, 2024 में भी यही पांच देश शीर्ष पर थे, यानी पहले पांच पायदान पर कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

10 सबसे बड़ी ताकतों की बात करें तो ब्रिटेन 6वें, फ्रांस 7वें, जापान 8वें, तुर्की 9वें और इटली 10वें नंबर पर हैं। पाकिस्तान इस साल टॉप-10 से बाहर हो गया है। पाकिस्तान का 12वां नंबर है। पिछले साल वैश्विक सैन्य ताकत के मामले में पाकिस्तान 9वें नंबर पर था। इस दफा उसे तीन पायदान का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और यूक्रेन की रैंकिंग भी इस साल नीचे आई है। वहीं वेनेजुएला, कजाकिस्तान और जॉर्डन के पावर इंडेक्स में सुधार हुआ है। भूटान इस सूची में सबसे नीचे है, उसे 145वें स्थान पर रखा गया है।

60 मानकों से तय होती है रैंकिंग
ग्लोबल फायर पावर नाम की संस्था हर साल यह रैंकिंग जारी करती है। ग्लोबल फायरवापर सैन्य शक्ति रैंकिंग पावर इंडेक्स स्कोर बनाने के लिए 60 से ज्यादा कारकों को ध्यान में रखती है। इसमें सैन्य इकाइयों की मात्रा, वित्तीय स्थिति, रसद क्षमता और भूगोल जैसी श्रेणियां शामिल हैं। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (जीएफपी) में कम स्कोर का मतलब देश की ज्यादा सैन्य ताकत होती है।

एशिया के देशों की बात की जाए तो टॉप-10 में चीन, भारत, दक्षिण कोरिया और जापान ने अपनी जगह बनाई है। हालांकि इस साल एक और एशियाई देश पाकिस्तान टॉप-10 से बाहर है। अफ्रीका में मिस्र (लिस्ट में 19वीं रैंकिंग) और नाइजीरिया (31वीं रैंकिंग) सबसे ताकतवर देश बने हैं। यूरोप की बात की जाए तो ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी का लिस्ट में दबदबा इस साल भी दिखा है। लिस्ट में इजरायल को 15वां नंबर मिला है। इसके ठीक बाद ईरान (16) आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page