Punjab Govt
HomeBreaking Newsढाई घंटे चली बैठक में India Alliance ने इतनी सीटे मिलने का...

ढाई घंटे चली बैठक में India Alliance ने इतनी सीटे मिलने का किया दावा, देखें वी़डियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में सातवें और आखिरी फेज के लिए 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं आज आगे की रणनीति पर लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई, जोकि ढाई घंटे तक चली। बैठक खत्म होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया कि इंडिया गठबंधन डिबेट में हिस्सा लेगा। वहीं इंडिया गठबंधन ने दावा किया है कि इस चुनाव में गठबंधन को 295 से अधिक सीटे मिल रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ”आज हमारी बैठक हुई, जिसमें ढाई घंटे तक कई विषयों पर चर्चा हुई। खासतौर पर चुनाव परिणाम के समय क्या-क्या कठिनाइयां आ सकती हैं और कैसे उसे ठीक करना है। कार्यकर्ताओं को क्या-क्या निर्देश दिए जाने हैं, इस पर भी चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें आ रही हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। यह हमारा सर्वे नहीं, बल्कि जनता का सर्वे है। हमारे नेताओं को जो जानकारी मिली है, उस आधार पर आपको बताया गया है।”

वहीं खेड़ा ने कहा कि हमने विचार किया कि एग्जिट पोल की बहस में शामिल होने या दूर रहने के क्या परिणाम होंगे। अंत में INDIA अलायंस के दलों के बीच सहमति बनी है कि आज शाम को एग्जिट पोल पर होने वाली डिबेट में हम शामिल होंगे। दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे आदि मौजूद रहे। लेकिन बंगाल की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी से इसमें कोई नहीं पहुंचा। ममता बनर्जी की पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया था कि हम इस बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -