
चौधरी रामकुमार ने कहा आज पूरे देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है जो कि बड़े गर्व की बात है।कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों को उन्होंने पुरस्कार भी दिए। प्रेस क्लब बद्दी बरोटी लवाला के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने भी प्रेस क्लब बद्दी के कार्यालय में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया ।इस मौके पर उनके साथ सभी प्रेस क्लब बद्दी के सदस्य मौजूद रहे। इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेलीदयोड़ में स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

इसके बाद भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता पर एक छोटी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गईं जिसमें देश की समृद्ध विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया गया। मुख्य शिक्षक जसपाल खटाना, शिव ओम, रामपाल, सुखविंदर, परमजीत कौर श्रुति रानू , क्लब की अध्यक्ष स्वाति भारतीया, पंकज वशिष्ठ, इंदु ठाकुर, निशा शर्मा, रूबी बंसल, वीनू मित्तल, भानु गौतम, वंदना पराशर, आशिमा जैन, और श्रुति सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

बाघेरी स्थित अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से चलाए जा रहे सिलाई एवं कंप्यूटर सेंटर पंडियाना में पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया है । इस अवसर पर कंपनी केयूनिट हेड अमित दुबे ने केक काटकर सभी को बधाई दी तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 प्रशिक्षु लड़कियों को सिलाई सीखने की सामग्री भी वितरित की गई।इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड हेमंत शर्मा, रमेश यादव, देवेंद्र राणा, केंद्र के संचालक सतवीर सिंह, हरप्रीत कौर, पवन कुमार, निशा रानी, रणबीर कौर सहित अन्य लोग उपस्थित भी थे।

बद्दी की दीपक स्पिनिंग मिल व लोदीमाजरा स्थित कलर इंडिया कंपनी में स्वत्रंता दिवस मनाया गया। और मौके पर सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वाजारोहण किया। पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर लीग के अध्यक्ष शिववलाल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सामुदायिक भावना परिसर में पौधारोपण किया।
न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पुरे जोश एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया ! इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक राजखान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ! कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर स्कूल के प्रबंधक राजखान ने किया और विद्यार्थयों दोवारा मार्चपास्ट की सलामी ली । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मानपुरा ने अपना वार्षिक स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया, जिसमें देश की स्थापना का सम्मान किया गया और छात्र संगठन के गौरव और देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अदित कंसल, एसएमपी प्रधान बलदीप , सदस्य प्रीति, सुमन , शशी और स्कूल के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्य मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बद्दी की एसपी कुमारी इल्मा अफ़रोज़ ने अधीक्षक कार्यालय बद्दी में ध्वजारोहण करके मनाया गया एसपी बद्दी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस सम्मान ने कर्मियों के मनोबल को और ऊँचा किया और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मानपुरा में गुरुदास कॉलोनी कृष्ण कॉम्प्लेक्स स्तिथ वर्मा शिक्षण संस्थान भूड़ में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। इस मौके पर एस एच ओ मानपुरा श्याम लाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।