खेल डेस्क। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हरा दिया। विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा अंदाज में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंद दिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 271 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत ने यह लक्ष्य आसानी से 39.5 ओवर में पूरा कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
विराट कोहली ने जारी रखा शानदार फॉर्म
इस पूरे सीरीज में भारत के कप्तान विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीनों मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की और दो मैचों में शतक भी लगाया। उनकी यह लगातार फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत बड़ी जीत साबित हुई।
W.O.W 🔥
Virat Kohli at his fluent best 💥
That’s smashed into the stands with some conviction 😎
Updates ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/1EdwUbQj66
— BCCI (@BCCI) December 6, 2025
साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक का शतक
तीसरे वनडे में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 106 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान तेम्बा बावुमा ने 48 रन जोड़े।
डिकॉक और बावुमा ने दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस वजह से साउथ अफ्रीका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।
साउथ अफ्रीका के अन्य बल्लेबाजों में डेवाल्ड ब्रेविस – 29 रन, मैथ्यू ब्रिट्जके – 24 रन, मार्को यानसेन – 17 रन, कॉर्बिन बॉश – 9 रन, केशव महाराज – 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और दोनों ने 4-4 विकेट लेकर टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी
भारत का लक्ष्य चेज़ करने के लिए टीम इंडिया ने मजबूत शुरुआत की। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़कर टीम को अच्छा प्रारंभ दिया।
Virat Kohli wraps the chase in style! 👌👌
A commanding 9⃣-wicket victory in Vizag 🔥
With that, #TeamIndia clinch the ODI series by 2⃣-1⃣
Scorecard ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tgxKHGpB3O
— BCCI (@BCCI) December 6, 2025
रोहित शर्मा ने 73 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और अपनी फॉर्म को जारी रखा। उन्होंने 45 गेंदों में 65 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में रखा।
यशस्वी जायसवाल ने अंत तक खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। उन्होंने 121 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। विराट और जायसवाल की साझेदारी ने मैच का नतीजा भारत के पक्ष में तय कर दिया।