ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में गुरुद्वारा प्रबंधकों ने दानपात्र से चोरी करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। डेरा प्रबंधकों ने आरोपी युवक से चोरी किए हुए 1395 रूपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के सराये मैनेजर रमेश चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार देर शाम करीब पौने आठ बजे वह दरवार में माथा टेकने गया। तो आरोपी युवक बीबी भानी के दरवार के दानपात्र से पैसे चोरी कर रहा था। जब उसने आरोपित को चोरी करते हुए देखा तो वह मौके से भागने लगा। सिक्योरिटी गार्ड के साथ उसने आरोपित का पीछा करके उसे लंगर हाल में काबू कर लिया। इस दौरान आरोपी ने अपने हाथ से चोरी किए हुए रुपये फेंक दिए। डीएसपी अम्व डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने डेरा प्रबंधकों की शिकायत के आधार पर चोरी के आरोप में आशु निवासी गुरुद्वारा रोड़ पालमपुर जिला कांगड़ा को हिरासत में लिया है। आरोपी युवक से चोरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।